सिमडेगा, अप्रैल 26 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के टुकूपानी पंचायत स्थित जामबहार गांव में मानवीय पहल का उदाहरण सामने आया। यहां बिलासी केरकेट्टा के निधन के बाद उनके परिवार की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई थी। बिलासी की मौत के बाद उनके तीन पुत्रियां एवं पुत्र अनाथ हो गए थे। जिसकी सूचना विधायक विक्सल कोंगाड़ी को मिली। विधायक के माध्यम से झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने भी संज्ञान लिया।इसके उपरांत विधायक विक्सल कोनगाड़ी जामबहार गांव पहुंचे और बच्चों को सहायता राशि का चेक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि ये बच्चे वर्तमान में असहाय स्थिति में हैं और सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उन्हें दिलाने का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे के पीड़ित परिजनों से मिले विधायक, हर संभव मदद का दिया भरोसा साथ ही उन्होंने ग्रामीणों स...