बक्सर, अगस्त 18 -- बक्सर। आठ माह के मासूम बच्चे को मां का आंचल मिला है। डीएम साहिला की उपस्थिति में मंगलवार को कलेक्ट्रेक्ट स्थित कार्यालय कक्ष में भोजपुर के दंपती को बच्चा सौंपा गया। बच्चे को पाकर दंपती के आंखों से खुशी के आंसू छलक आये। प्रशासन की पहल से बच्चे को ममता का आंचल नसीब हुआ। बता दें कि जिन नवजात बच्चों को लावारिस छोड़ दिया जाता है उसे विशिष्ट दतक ग्रहण संस्थान में रखा जाता है, जहां इनका पालन-पोषण होता है। निःसंतान दंपती भारत सरकार की ओर से संचालित कारा की वेबसाइट पर दत्तक ग्रहण के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें अपना आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र आदि के साथ निबंधन कराना होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...