बलरामपुर, जून 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला कोतवाली क्षेत्र से 15 वर्षीय अनाथ किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी की संरक्षक चाची की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि पीड़िता के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है और वह अपनी चाची के संरक्षण में रह रही थी। आरोप है कि 24 जून की रात एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। यह भी पढ़ें- उतरौला में 15 वर्षीय अनाथ किशोरी का अपहरण, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर घटना के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। काफी खोजबीन के बाद किशोरी ...