भागलपुर, मार्च 3 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सीकेएनकेएच उत्सव मिशन भागलपुर के बैनर तले रामानंदी देवी हिंदू अनाथालय नाथनगर में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता समन्वयक राकेश कुमार सह प्रभारी हरिओम कुमार ने किया। विशिष्ट अतिथि रूप में प्रो. दीपज्योति मुखर्जी, डायट भागलपुर के व्याख्याता संजय वर्मा, एसपी कुमार बिहार राज्य योगासन सेक्रेटरी अनाथालय अध्यक्षक सजय झा, दिनेश यादव सचिव शारजानंद मिश्र, कोषाध्यक्ष पवन रजक ने शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत सीकेएनकेएच उत्सव मिशन भागलपुर के कार्यकर्ता ने नंदलाल कुमार लालमुनि, प्रशांत कुमार, संध्या प्रिया, दीपराज भारती आदि ने किया। इस दौरान राकेश कुमार, डायट के व्याख्याता संजय कुमार वर्मा ने बच्चों को कपड़े, रंग, गुलाल, पिचकारी, टोपी आदि का वितरण किया गया। मौके पर दीपराज भारत...