रामपुर, मार्च 21 -- स्थानीय नवीन मण्डी में चोरों ने एक वारदात को अंजाम देते हुए एक आढ़त की दुकान के पीछे की दीवार में नकब लगाकर करीब सात लाख रुपये और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर लिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुहल्ला डाम कालोनी निवासी गोविन्द गर्ग पुत्र हरीराम अनाज व्यापारी हैं। वह नैनीताल हाईवे स्थित नवीन मण्डी में अपनी आढ़त चलाते हैं। उनके अनुसार, वह बीती 19 मार्च की शाम अपनी दुकान बंद करके घर आ गए थे। अगले दिन 20 मार्च की शाम जब वह दुकान पर पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। चोरों ने दुकान की पिछली दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद दुकान के अंदर रखी अलमारी तोड़कर उसमें रखी लगभग सात लाख रुपये की नगदी को चोरी कर लिया। शातिर चोर अपने पीछे कोई सबूत न छूटे, इसके लिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरो...