भभुआ, मार्च 17 -- गोदाम तक जानेवाला रास्त कहीं धंसा है तो कहीं फटा है और कहीं कच्चा है दूसरे रास्ते से पीडीएस गोदाम तक वाहन लेकर पहुंच रहे जविप्र डीलर (बोले भभुआ) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित पीडीएस गोदाम तक जाने वाला रास्ता खराब होने लगा है। संपर्क पथ में जहां दरार आ गई है, वहीं गोदाम के दोनों ओर के टर्निंग प्वाइंट पर धंस गया है। करीब 200 फुट कच्चा रास्ता है। रास्ता बदहाल होने की वजह से पीडीएस डीलर कर्मचारियों के पुराने क्वार्टर वाले रास्ते से वाहन लेकर सरकारी अनाज लोड करने जा रहे हैं। लेकिन, इसके भी टर्निंग प्वाइंट पर रास्ता खतरनाक बना हुआ है। पीडीएस डीलर सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र पासवान, निर्मल राम बताते हैं कि पीडीएस गोदाम जाने के रास्ता में पीएचसी मोड़़ पर पीसीसी ढलाई टूटकर करीब छह इंच धंस गयी है। अब इस रास्ते स...