गाज़ियाबाद, मई 5 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। गोविंदपुरम अनाज मंडी में अज्ञात चोरों ने एक आढ़ती के गोदाम से सरसों की 43 बोरियां चोरी कर लीं। चोरी की गई सरसों की कीमत करीब 1.29 लाख रुपये है। घटना के संबंध में पीड़ित आढ़ती ने कविनगर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।थाना बिसरख जिला गौतमबुद्धनगर के गांव पटवाड़ी निवासी कालू यादव उर्फ मेघराज यादव का कहना है कि पिछले करीब दो दशकों से गोविंदपुरम अनाज मंडी में आढ़त का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते 25 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने उनके गोदाम को निशाना बनाया। चोर सुनियोजित तरीके से गोदाम से सरसों की 43 बोरियां उठाकर ले गए। घटना की जानकारी उन्हें 26 अप्रैल की सुबह तब हुई, जब वह रोजाना की तरह गोदाम पहुंचे। उन्होंने तत्काल मंडी के...