फरीदाबाद, जुलाई 9 -- पलवल ,अजित कुमार । होडल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनाज मंडी क्षेत्र में सट्टा खाई का अवैध कारोबार करने के आरोप में एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, बॉल पेन और सट्टे की रकम बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई को गश्त के दौरान उपनिरीक्षक अमित कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि अहेरिया मोहल्ला निवासी मन्नु पुत्र बाबूराम अनाज मंडी की एक गली में बैठकर सट्टा खाई का काम कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से एक सिपाही को फर्जी ग्राहक बनाकर 10 रुपये का दांव लगाने भेजा। तय संकेत मिलते ही पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर आरोपी को काबू कर लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सट्टा पर्ची, बॉल पेन तथा कुल 1,030 रुपये न...