सहारनपुर, मार्च 8 -- सहारनपुर। थाना मंडी क्षेत्र स्थित अनाज मंडी में शुक्रवार रात चोरों ने गोदाम की दीवार तोड़कर चावल के कट्टे चोरी कर लिए। मंडी में 19 सुरक्षा गार्ड तैनात होने के बावजूद हुई इस वारदात से व्यापारियों में आक्रोश है। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंद्रपुरी निवासी संजय कर्णवाल ने बताया मंडी समिति रोड पर उनका चावल का गोदाम है। रात करीब साढ़े दस बजे सूचना मिली कि 62 फुटा रोड की ओर से बदमाशों ने गोदाम की दीवार तोड़ दी है। चोरों ने पहले दो गोदामों में सेंध लगाने की कोशिश की और तीसरे गोदाम को निशाना बनाते हुए दीवार तोड़ चावल के कट्टे बाहर निकाल लिए। सड़क पर कट्टे देख राहगीरों ने शोर मचा दिया, जिस पर बदमाश भागने लगे। सूचना पर मंडी चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि अन्य अंधेरे का फायदा ...