गुड़गांव, अप्रैल 1 -- सोहना। अनाज मंडी में अपनी रबी की फसल बेचने के लिए आने वाले किसानों को एक अहम राहत दी गई है। मंडी परिसर में पिछले करीब एक महीने से बंद पड़ी अटल रसोई को एक बार फिर से पूरी तरह चालू कर दिया गया है। गेहूं और सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने के साथ ही मार्केट कमेटी प्रशासन ने इस रसोई को दोबारा खोलने का फैसला लिया है ताकि दूर-दराज के गांवों से अपनी फसल लेकर मंडी पहुंचने वाले किसानों को सस्ते दामों पर अच्छा और पौष्टिक भोजन मिल सके। मंडी में फसल की बिक्री और तोल के दौरान कई बार किसानों को अपनी बारी का घंटों तक इंतजार करना पड़ता है, ऐसे में यह अटल रसोई उनके लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगी। अब किसानों को अपनी भूख मिटाने के लिए मंडी से बाहर जाकर महंगे होटलों या ढाबों पर पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे, बल्कि वे यहीं आसानी से खाना खा सक...