रुडकी, मार्च 5 -- बीटीगंज की अनाज मंडी के एक गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियों ने मौके पर जाकर आग पर काबू पा लिया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देररात फायर स्टेशन को अनाज मंडी की एक दुकान की ऊपरी मंजिल पर बने गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। गोदाम में चिप्स, मुरमुरे और खील आदि खाद्य सामग्री का भंडारण किया गया था। सूचना मिलते ही फायर यूनिट मौके पर पहुंची और मोटर फायर इंजन से दो होज पाइप लाइन फैलाकर पानी की बौछार शुरू की। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आयरन कटर से खिड़की काटी और गोदाम में रखा काफी सामान बाहर निकाला। दमकल कर्मियों ने अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया और आग को अन्य दुकानों तक फैलने से भी रोक दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...