जहानाबाद, मई 12 -- 2300 एमटी अतिरिक्त भंडारण क्षमता बढ़ने से धान की अधिप्राप्ति में होगी सहूलियत जिला टास्क फोर्स की बैठक में सीएमआर चावल जमा नहीं होने पर जताया असंतोष जहानाबाद, नगर संवाददाता। खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति एवं सीएमआर आपूर्ति से संबंधित जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए अब तक 138 छापेमारी, चार का लाइसेंस रद्दबैठक के दौरान समीक्षा बैठक में प्रखंडवार चयनित पैक्सों एवं व्यापार मंडलों की संख्या, किसानों की भागीदारी, धान क्रय की मात्रा, राइस मिलों को आपूर्ति की गई धान की मात्रा, राज्य खाद्य निगम को सीएमआर आपूर्ति सहित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी द...