मुजफ्फरपुर, जनवरी 16 -- औराई। प्रखंड के दो डीलरों के खिलाफ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने थाना में आवेदन दिया है। दोनों पर अनाज कालाबाजारी का आरोप है। डीलर रामबचन ठाकुर की दुकान में जांच के दौरान स्टॉक में 21.3 किलो गेहूं व 6331 किलो चावल कम पाया गया। वहीं, डीलर शिवशंकर पासवान की दुकान के स्टॉक में 2917.32 किलोग्राम गेहूं व 17804 किलोग्राम चावल कम पाया गया। इसके बाद दोनों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...