बस्ती, नवम्बर 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। कृषि विभाग की ओर से 'जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी और मिलेट्स मेला सह प्रदर्शनी' का आयोजन किया गया। यह आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र बंजरिया में हुआ। इसका उद्घाटन फीता काटकर उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला और सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने किया। इसके साथ ही पराली नहीं जलाने के लिए प्रचार वाहन रवाना किया गया। प्रदर्शनी में लगे स्टाल का अतिथियों ने निरीक्षण किया। गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश एवं केन्द्र सरकार कृषक हित में अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है। किसान प्राकृतिक खेती के साथ पशुपालन का कार्य भी करें, जिससे खाद्यान्न में रसायनों की मात्रा में कमी होगी। अब देश खाद्यान्न के मामलों में आत्मनिर्भर हो गया है, इसलिए हमें मोटे अनाज की खेती एवं इसका सेवन करना चाहिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.