मुजफ्फरपुर, मई 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि के कारण अब घर का बजट बिगड़ने लगा है। डीजल के कारण सामान का ढुलाई खर्च बढ़ने का असर अनाज, किराना, दाल, खाद्य तेल, कॉस्मेटिक सामग्री, डिटर्जेंट तक दिखने लगा है। विक्रेताओं के अनुसार महंगाई पर लगाम नहीं लगी तो आने वाले दिनों में कीमत में और उछाल देखने को मिलेगा। इसे घर के बजट के साथ-साथ बाजार में कारोबार पर भी असर पड़ेगा। यह भी पढ़ें- मुश्किल में लोग, बढ़ने लगा वाहनों का मालभाड़ा किराना के भाव में वृद्धि छाता बाजार के किराना व्यवसायी सुबोध कुमार ने बताया कि चावल के भाव में काफी तेजी आई है। पहले 85 रुपये किलो बिक रहे चावल का भाव 100 रुपये हो गया है। इसी तरह 70 रुपये किलो का कैलाशा चावल 75 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, चना पर 10 रुपये प्रति किलो और रहर व मसूर दा...