बलिया, जुलाई 23 -- बलिया, हिन्दुस्तान टीम। पेपरलीक को लेकर युवाओं का प्रदर्शन लगातार जारी है। गुरुवार को भी रसड़ा और बेल्थरारोड में युवाओं ने विभिन्न माध्यमों से अपना विरोध दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- जंतर मंतर पर छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन रसड़ा में प्रदर्शन हिसं रसड़ा के अनुसार नीट में पारदर्शिता व निष्पक्षता सुनिश्चित करने, परीक्षा में अनियमितता की उच्च स्तरीय समयबद्ध जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने, भविष्य में पेपर लीक व अन्य अनियमितता को रोकने के लिए प्रभावी व जवाबदेह व्यवस्था लागू करने के साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा देने की मांग को लेकर मथुरा पीजी कॉलेज (रसड़ा) के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मान सिंह सेंगर के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने अपनी बांहों में काली पट्टी बांध कर स्थानीय ...