नई दिल्ली।, जुलाई 24 -- Sonam Wangchuk News: NEET पेपर लीक के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सरकार के लिखित आश्वासन के बाद प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुवार रात अपना 26 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त कर दिया। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और पीएमओ (PMO) के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में वांगचुक ने जूस पीकर अपना व्रत तोड़ा। इससे पहले दिन भर सरकार में कई दौर की उच्च स्तरीय बैठकें हुईं। एनडीटीवी ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा है कि देश भर में बढ़ते छात्र प्रदर्शनों और सोनम वांगचुक के गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र...