बलिया, नवम्बर 26 -- बलिया। हनुमानगंज ब्लॉक के बरवां गांव में पूर्व प्रधान रमिता देवी द्वारा वर्ष 2011 में बनाये गये उत्तर से दक्षिण आठ फीट चौड़ा सार्वजनिक खड़ंजा मार्ग के पुनः निर्माण की मांग को लेकर अनशन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अनशनकारी संजय चौहान व सचिन चौहान ने कहा कि अनशन के तीसरे दिन भी जिला प्रशासन द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। बताया कि रास्ते का निर्माण कराने के लिए बीडीओ द्वारा बीते 14 नवम्बर को लिखित निर्देश का अनुपालन प्रधान से नहीं करा पा रहे है। आज अनशन स्थल पर भाकपा माले नेता लक्ष्मण यादव पहुंचे और अपना पूर्ण समर्थन दिया और कहा कि अनशनकारी की तबीयत खराब होती जा रही है। यदि कुछ होता है तो भाकपा माले आन्दोलन को धार देने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करेगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौ...