सहरसा, फरवरी 14 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। पूर्व सांसद पप्पू यादव की रिहाई एवं सत्तर कटैया में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर पूर्व मुखिया संजीव कुमार राय का अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। अनशन की सूचना मिलने पर मेडिकल टीम ने स्वास्थ्य जांच कर स्लाइन चढ़ाया। अनशन स्थल पर पूर्व प्रमुख अरबिंद यादव, पूर्व मुखिया जयशंकर सिंह, मदन यादव तथा महेश कुमार पहुंचे और अपना समर्थन व्यक्त किया। प्रशासन की ओर से बीडीओ रोहित कुमार साह, सीओ शिखा सिंह एवं बिहरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शशि कुमार राणा ने अनशन पर बैठे पूर्व मुखिया से वार्ता कर अनशन समाप्त करने का आग्रह किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...