मुंबई, अक्टूबर 21 -- महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर मराठा आरक्षण एक्टिविस्ट मनोज जरांगे सुर्खियों में हैं। दरअसल, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को मनोज जरांगे से उन्हें 500 करोड़ रुपये मिलने संबंधी दावे के सबूत पेश करने को कहा है। मनोज जरांगे द्वारा यह दावा किए जाने के एक दिन बाद कि शिंदे ने उनका आंदोलन समाप्त कराने के लिए भाजपा से 500 करोड़ रुपये लिए थे, उपमुख्यमंत्री ने उन्हें इस आरोप को साबित करने की चुनौती दी है। बता दें कि जरांगे ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि एकनाथ शिंदे ने उनका आंदोलन समाप्त कराने के लिए भाजपा से 500 करोड़ रुपये लिए थे। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने इसके बाद बुधवार (21 अक्तूबर) को मुंबई में पत्रकारों से कहा कि न तो किसी ने 500 करोड़ रुपये दिए हैं और न ही किसी ने लिए हैं। उन्होंने कहा, ''उन्हें (आरोप लगाने)...