मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- गायघाट। प्रखंड के विभिन्न गांवों में शनिवार को चास-वास-जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा ने नुक्कड़ सभा की। इसमें बागमती नदी पर तटबंध निर्माण के खिलाफ 16 फरवरी से अनिश्चितकालीन अनशन को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर मोर्चा के जितेंद्र यादव, संरक्षक देवेंद्र ठाकुर, राम सज्जन राय, राजा हुसैन, सुरेश राम, सीताराम राय, राजकिशोर राय, विवेक कुमार, गुड्डू कुमार, अशोक कुमार, रामप्रवेश राय आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...