चंदौली, अगस्त 17 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के उसरी गांव में हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद अपने ही मकान के दरवाजे पर कामरेड अनिल पासवान द्वारा शुरू किए गए सत्याग्रह अनशन को चकिया कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने जूस पिलाकर समाप्त कराया। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रीय आह्वान पर ग्रामीण गरीबों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर दो दिवसीय सत्याग्रह अनशन प्रस्तावित था। अनशन में शामिल होने जा रहे खेग्रामस के राज्य सह सचिव अनिल पासवान को पुलिस ने उनके उसरी गांव स्थित आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया। इसके बाद उन्होंने घर के दरवाजे पर ही सत्याग्रह शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और संगठन के कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंच गए। सभा को लोकतंत्र सेनानी राम निवास पांडेय, किसा...