मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- गायघाट। केवटसा चौक पर चास वास जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा का आमरण अनशन आठवें दिन सोमवार को भी जारी रहा। अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ने पर स्लाइन चढ़ाया गया। मोर्चा के संयोजक जितेंद्र यादव ने कहा कि सरकार व प्रशासन की नजर में जनता की मांगों व उनके आंदोलन का कोई मतलब नहीं रह गया है। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। राम इकबाल राय, राम सज्जन राय, हुकुमदेव राय, मिथिलेश राय, ठाकुर देवेंद्र कुमार, नवल किशोर सिंह, जगन्नाथ पासवान, उपेंद्र सिंह, राहुल कुमार, सतीश ठाकुर, बैद्यनाथ मिश्रा, डॉ. तकनीम अख्तर आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...