बांदा, अप्रैल 7 -- बांदा। भाजपा सरकार में गरीबों, दलितों, पीड़ितों की आवाज की सुनवाई नहीं हो रही। यह संविधान बदलने वाली सरकार हैं, और बाबा साहब ने हमें वोट देने का अधिकार दिया नहीं तो ये दलितों व पिछड़ा वर्ग के लोग कीड़े मकोड़े की तरह जीवन जीते। ये बातें बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने आवास की मांग को लेकर धरने में बैठे लोगों के बीच कही। तहसील परिसर मे चल रहे पल्हरी गांव निवासी बसंत लाल की अगुवाई में चल रहे क्रमिक अनशन के 49वें दिन सपा के क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव व विधानसभा अध्यक्ष लाखन निषाद समेत में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अनशन पर बैठकर धरना दिया। धरने के बाद उपजिलाधिकारी अवनीश त्यागी बीडीओ गरिमा अग्रवाल व सीओ सौरभ सिंह के माध्यम के राज्यपाल को पांच सूत्रीय ज्ञापन भेज कर कहा यह सरकार गरीब मजदूर किसान बेराजगार विरोधी है। डेढ...