छपरा, जून 21 -- फोटो- 29- जलालपुर के अनवल में मुखिया के घर पर हुए हमला के बाद सामुदायिक अस्पताल में इलाज कराते घायल जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड की अनवल पंचायत की मुखिया शालिनी देवी के घर पर रविवार को असामाजिक तत्वों ने हमला कर मुखिया प्रतिनिधि सहित चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरेन जी, देवव्रत कुमार, धूपेंद्र सिंह, व इंद्रराज सिंह घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक अस्पताल जलालपुर में किया गया। इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपनी खेत में मिट्टी कटवा रहे थे कि विरोधियों ने उन सब पर हमला कर दिया। इस मामले में फिलहाल थाने में आवेदन नहीं दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...