अनर्सा के पास बाइक और बोलेरो की टक्कर, दो युवक घायल
बागेश्वर, मई 30 -- बागेश्वर। कपकोट मार्ग पर अनर्सा के पास एक सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। बडेत, कपकोट निवासी 20 वर्षीय कमल सिंह पुत्र आन सिंह और 16 वर्षीय मदन सिंह पुत्र गंगा सिंह बाइक से बागेश्वर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक एक बोलेरो वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भर्ती किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.