गोरखपुर, सितम्बर 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। आगरा में 3 से 6 सितंबर तक आयोजित इंद्रा बंसल मेमोरियल तृतीय यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में गोरखपुर के अनय सिंह ने अंडर-11 बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों के बीच अनय ने तकनीक, तेज प्रतिक्रिया और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। गोरखपुर टेबल टेनिस के सचिव विनीत चौरसिया ने अनय, उनके माता-पिता और कोच सलिल दत्त त्रिपाठी को शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...