अनम परवीन मिस बीएसवी डिग्री कालेज चुनी गई
काशीपुर, मई 13 -- जसपुर। बीएसवी कन्या महाविद्यालय में चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं ने सीनियर सेमेस्टर की छात्राओं को विदाई दी। इस दौरान अनम परवीन मिस बीएसवी चुनी गई। जबकि सुप्रीत कौर दूसरे तो सानिया तबस्सुम तीसरे स्थान पर रही । बुधवार को हुए कार्यक्रम में छात्राओं ने गिद्धा, भांगड़ा, डांस, दहेज अभिशाप, शिक्षा जागरूकता नाटिका, कुमांउनी गीत से सबका मन मोह लिया। इसके बाद मिस बीएसवी के चुनाव के लिए 14 छात्राओं ने केटवाक, सिंगिंग, डांसिंग,ड्रेसिंग सेंस को प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों से सवाल पूछे गए। अनम परवीन मिस बीएसवी चुनी गई। यहॉ प्राचार्य अर्चना अग्रवाल, गीता जोशी, लवप्रीत, श्वेता, शिवानी पुष्पक, ममता शर्मा , सुषमा त्यागी,कुर्रातुल, रीता जोशी, पारुल शर्मा, राकेश शर्मा, पुष्पेंद्र, राजकुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.