सोनभद्र, जनवरी 2 -- सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जौनपुर में आयोजित 65वें प्रांत अधिवेशन में सोनभद्र से विभिन्न कार्यकर्ताओं को प्रान्त में जिम्मेदारी मिली। प्रांत अध्यक्ष डॉ महेंद्र त्रिपाठी ने सोनभद्र जिला से अनमोल सोनी को प्रान्त सोशल मीडिया संयोजक, राहुल जालान को प्रांत सहसंयोजक, मृगांक दुबे को खेलो भारत प्रांत सह संयोजक, अनमोल सेठ को इंटर कॉलेज प्रांत सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं अभय सिंह को परिषद की पाठशाला का सह संयोजक, आर्य चित्रा को प्रांत कार्यसमिति सदस्य एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सविता कुमारी, राज सिंह, जय विश्वकर्मा की घोषणा की। इन सभी कार्यकर्ताओं के मनोनयन से जिला के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...