बेगुसराय, मई 13 -- बखरी। परिहारा निवासी छात्र अनमोल कुमार ने इंटरमीडिएट कॉमर्स परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 473 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनमोल, कुमार माधवेंद्र एवं कुमारी पुष्पांजलि के पुत्र हैं। उन्होंने संस्कृति पब्लिक स्कूल, मंझौल से पढ़ाई करते हुए यह सफलता हासिल की। अनमोल ने अंग्रेजी में 94, बिजनेस स्टडीज में 92, एकाउंटेंसी में 99, अर्थशास्त्र में 95 तथा गणित में 93 अंक प्राप्त किए हैं। कुल मिलाकर उन्होंने 94.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वे पंचायत समिति सदस्य पिंकी देवी एवं भाजपा नेता केशव मिश्रा के भाई के पुत्र हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...