पाकुड़, मई 24 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित की गई। इस अवसर पर मतदाताओं को सूची का अवलोकन कर अपने तथा अपने परिवार के सदस्यों के नामों की जांच करने के लिए जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशितमतदाता जांच की प्रक्रिया प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सोमनाथ बनर्जी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उन मतदाताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की जिनकी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान मैपिंग नहीं हो सकी है। बीडीओ ने संबंधित मतदाताओं से अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेज शीघ्र जमा करें, ताकि उनका नाम निर्वाचन अभिलेखों में ...