घाटशिला, अगस्त 23 -- धालभूमगढ़। मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में कुल 11 पंचायत के 57 बूथों पर 8425 मतदाता विभिन्न कारणों से अनमैप्ड मतदाताओं की सूची में चिह्नित किए गए हैं। अंचल अधिकारी सह निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी मनोहर लिंडा ने जानकारी देते हुए बताया अंचल या प्रखंड में नो मैपिंग में 865 मतदाताओं को चुनाव आयोग ने चिह्नित किया है। चिह्नित मतदाताओं को पंचायतवार तय तिथि में आयोजित पंचायत भवन की जनसुनवाई शिविर में अपना चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित 12 प्रकार के डॉक्यूमेंट जैसे जन्म, जाति, आवासीय, शैक्षणिक प्रमाण पत्र या बीते एसआईआर के कागजात सहित अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। प्रमाण पत्र पुख्ता होने पर नो मैपिंग मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने का निर्णय लिया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: पोटका प्रखंड के 164 मतदान केंद...