अनफिट स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, स्कूलों पर कसेगा शिकंजा
बरेली, अगस्त 31 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता । नौनिहालों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूलों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए स्कूली वाहनों की फिर से जांच कराई जा रही है। आरटीओ के निर्देशन में टीम लगाकर स्कूलों वाहनों की चेकिंग की जाने लगी है। मानक पूरे न करने वाला एक भी स्कूली वाहन नहीं चलने दिया जाएगा। स्कूली वाहन का ब्यौरा पोर्टल पर अपडेट रखना अनिवार्य कर दिया गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के स्कूली वाहनों की विशेष मॉनीटरिंग की जा रही है। स्कूल नाम से पंजीकृत वाहन पोर्टल पर अपलोड किये जा रहे हैं। जिससे आरटीओ या परिवहन मुख्यालय की टीम स्कूल कोड डालकर स्कूली वाहनों का रिकार्ड चेक कर सकती है। आरटीओ के निर्देश में एआरटीओ प्रशासन और टेक्नीकल टीमें स्कूलों में जाकर वाहनों का चेकिंग करती हैं। टेक्नीकल मुआयना किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.