कुशीनगर, अगस्त 18 -- कुशीनगर। एआरटीओ डॉ. दिलीप गुप्ता ने बताया कि शासन के आदेश पर मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान जिले में चलाया जा रहा है। इसके तहत बच्चों की सुरक्षा परिवहन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। विद्यालय प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि बच्चों के आवागमन में लगाए गए सभी वाहन फिटनेस, परमिट और निर्धारित सुरक्षा मानकों को पूरा करते हों। अनफिट अथवा मानकविहीन वाहनों से बच्चों का परिवहन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। वाहन चालकों की दक्षता, स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण के साथ वाहनों की नियमित जांच पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विद्यालयों में बच्चों को लाने-ले जाने वाले बस, वैन एवं अन्य वाहनों का संचालन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप होना अत्यंत आवश्यक है। स्कूली वाहन की फिटनेस, परमिट, चालक की दक्षता, स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्ष...