वाराणसी, मार्च 17 -- वाराणसी। परिवहन विभाग ने सोमवार को अनफिट और बिना परमिट संचालित स्कूल वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पांच स्कूल वाहन सीज किए गए। 12 वाहनों का चालान हुआ। एआरटीओ (प्रवर्तन), सुधांशु रंजन के नेतृत्व में चले अभियान में यात्रीकर अधिकारी अखिलेश पांडेय शामिल रहे। इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी अनफिट अथवा बिना परमिट संचालित स्कूल वाहन बचकर न निकल सके। जिन वाहनों को सीज किया गया, उनमें सवार छात्र-छात्राओं को पहले सुरक्षित रूप से विद्यालय परिसर में उतारा गया। इसके बाद कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.