सोनभद्र, जनवरी 3 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा ई बिजलीघर के निर्माण को लेकर गम्भीरता से कार्रवाई जारी है। एनसीएल से कोल लिंकेज को लेकर थोड़ी समस्या है जिसको उच्चतम स्तर पर उठाया गया है। उम्मीद है शीघ्र निर्माण में आ रही बाधाएं दूर करली जायेंगी। उक्त जानकारी अनपरा परियोजना के मुख्य महाप्रबन्धक इं जेपी कटियार ने शनिवार को विदेशी अतिथि गृह में पत्रकार वार्ता में देते हुए बताया कि र्अनपरा बिजलीघर ने चालू वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाही(अप्रैल-दिसम्बर)में 78.41 प्रतिशत पीएलएफ पर कुल 13610 मियू बिजली पैदा की है जो बीते साल से 155 मियू अधिक रही। बिजलीघर को थर्मल बैकिंग (मांग न होने पर उत्पादन कम करना) से लगभग 7.46 प्रतिशत पीएलएफ का नुकसान हुआ। इस दौरान डिक्लेयर कैपेसिटी बेस पीएलएफ अनपरा अ का 79.94 प्रतिशत,ब ताप का 85.63 प्रतिशत और अनपरा द का 86.28 प्र...