सोनभद्र, जून 17 -- अनपरा ,संवाददाता। अनपरा पुलिस ने दो वांछित वारंटियों को धरदबोच उन्हे न्यायालय भेज दिया है। दोनों आरोपी न्यायालय से जारी वांरट के अनुपालन में पेश न हो फरार चल रहे थे। पुलिस को इन्हे गिरफ्तार कर पेश करने के निर्देश दिये गये। हरकत में आयी पुलिस ने वारंटी करन कुमार पुत्र जवाहर लाल निवासी सिनेमा रोड अनपरा और राकेश बर्नवाल पुत्र फूलदेव बर्नवाल निवासी वार्ड क्रमांक 18 अनपरा बाजार को अलग अलग स्थानों से पकड़ा और उन्हे न्यायालय भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...