सोनभद्र, फरवरी 5 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा बिजलीघर की पांच सौ मेगावाट क्षमता की छठवीं इकाई से उत्पादन बंद हो गया है। इस इकाई को रात्रि में 12.01 पर तकनीकी कारणों से बंद करने की जानकारी सिस्टम कंट्रोल ने देते हुए बताया कि इस इकाई से अब आठ फरवरी तक पुन:उत्पादन शुरू होने की सम्भावना है। इससे पूर्व बिजलीघर की 210 मेगावाट की तीसरी इकाई को भी 29 जनवरी को अनुरक्षण कारणों से बंद कर दिया गया था। हालांकि सूबे में बिजली की खपत में भारी गिरावट के कारण इकाई बंद होने का बिजली आपूर्ति पर कोई असर नही पड़ा। यूपीएसएलडीसी के अनुसार बीते 24 घंटे के बिजली खपत महज 339 मिलियन यूनिट रह गयी है और पीक डिमाण्ड भी लगभग 20 हजार मेगावाट रह जाने से प्रदेश की कुल 3035 मेगावाट की एक दर्जन इकाइयों को बंद कराया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.