अनपरा की पांचवी इकाई से उत्पादन शुरू
सोनभद्र, अप्रैल 13 -- अनपरा,संवाददाता। बिजली की पीक डिमाण्ड एक बार फिर लगभग 23 हजार मेगावाट तक पहुंच गयी है। इस बीच अनपरा बिजलीघ्र की पांच सौ मेगावाट क्षमता की पांचवी इकाई को रविवार अपरान्ह सफलता पूर्वक सिंक्रोनाइज कर लिया गया। परियोजना प्रबन्धन के मुताबिक बिजलीघर की सभी सातों इकाइयों से लगभग पूर्ण क्षमता से बिजली उत्पादन जारी है। इस बीच गर्मी बढ़ने से बिजली की मांग में इजाफे को देखते हुए सिस्टम कंट्रोल ने हरदुआगंज और बीईपीएल की रिजर्वशटडाउन पर बंद करायी गयी इकाइयों को चालू कर हालात सम्भालने शुरू कर दिये है। जवाहरपुर और अन्य बंद इकाइयों को भी चालू करने के निर्देश दिये गये है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.