सोनभद्र, मार्च 13 -- अनपरा ,संवाददाता। उत्पादन निगम के अनपरा और एमईआईएल के अनपरा सी बिजलीघर की एक-एक इकाई से उत्पादन बंद हो गया है। उत्पादन निगम के अनपरा बिजलीघर की 210 मेगावाट की दूसरी से गुरुवार 12 मार्च को तकनीकी कारणों से उत्पादन बंद होने की जानकारी प्रबन्धन ने दी है। इस इकाई से अब 15 मार्च तक पुन:उत्पादन शुरू होने की सम्भावना जतायी गयी है। इसी बीच गुरुवार को ही एमईआईएल अनपरा सी बिजलीघर की बीते लगभग एक माह से पूर्ण क्षमता से चल रही इकइयों को भी ब्रेक लगा है। इस बिजलीघर की 600 मेगावाट क्षमता की पहली इकाई से भी उत्पादन ठप होने की जानकारी है। जानकारी के मुताबिक इस इकाई टरबाइन में वाइब्रेशन को लेकर बंद करने का निर्णय लेना पड़ा है। इस इकाई के शीघ्र उत्पादनरत होने की सम्भावना जतायी गयी है। इससे पूर्व गुरुवार को ही जवाहरपुर की भी 660 मेगावाट...