सोनभद्र, नवम्बर 26 -- अनपरा,संवाददाता। उत्पादन निगम के अनपरा-ओबरा सी बिजलीघरों की एक-एक इकाई से मंगलवार रात्रि में उत्पादन बंद हो गया है। अनपरा की 210 मेगावाट क्षमता की तीसरी इकाई को रात्रि में लगभग आठ बजे तकनीकी कारणों से बंद करना पड़ा। प्रबन्धन ने 27नवम्बर की शाम तक इकाई से पुन: उत्पादन शुरू होने की उम्मीद जतायी है। ओबरा सी बिजलीघर की भी 660 मेगावाट की पहली इकाई को मंगलवार रात्रि में लगभग 21:33 पर बंद कर दिया गया। प्रबन्धन के मुताबिक इकोनोमाइजर में ट्यूब लिकेज के कारण इस बंद किया गया है। इससे भी 27 नवम्बर तक उत्पादन पुन: शुरू हो जायेगा। रात्रि में ही ओबरा की 13वीं इकाई अनुरक्षण के लिए बंद कर दी है। बिजली की रोजाना औसत खपत महज 320 मियू के ईद-गिर्द रह गयी है जो बीते साल से भी लगभग 29 मिलियन यूनिट कम है। इसे देखते हुए अनपरा-अनपरा सी समेत प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.