सोनभद्र, मई 14 -- अनपरा,संवाददाता। उत्पादन निगम के अनपरा-ओबरा बिजलीघरों से एक बार फिर पूर्ण क्षमता से उत्पादन शुरू गया है। 2630 मेगावाट क्षमता के अनपरा बिजलीघर की 500 मेगावाट की 10 मई से बंद चल रही सातवीं इकाई को 13 मई बुधवार रात्रि 20:34 पर सफलतापूर्वक सिंक्रोनाइज कर लिया गया है। इस इकाई व बिजलीघर से इसी के साथ अब पूर्ण क्षमता से बिजली उत्पादन हो रहा है। इसी क्रम में ओबरा सी बिजलीघर बीते सात मई से बंद चल रही 660 मेगावाट की पहली इकाई को भी गुरुवार 14 मई की सुबह 04:13 पर सिंक्रोनाइज कर लिया गया । प्रबन्धन के मुताबिक इकाई से पूर्ण क्षमता से उत्पादन जारी है। यह भी पढ़ें- अनपरा सी की छ: सौ मेगावाट की दूसरी इकाई बंद इससे पूर्व ओबरा बिजलीघर की ही 07 मई से बंद चल रही नौंवी इकाई को 13 मई को 15:16 पर सिंक्रोनाइज कर लिया गया था और इसीके साथ 2320 मे...