सोनभद्र, जून 27 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा ई और ओबरा डी परियोजनाओं के निर्माण में देरी घातक साबित हो सकती है। प्रदेश में जिस तरह बिजली की मांग 32673 मेगावाट के भी पार पहुंच गयी है उसे देखते हुए प्रदेश सरकार को 40 माह से लटकी इन तापीय परियोजनाओं के निर्माण में तेजी लानी चाहिए। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा हितों को सर्वोपरि रखते हुए ओबरा-डी (2x800 मेगावाट) एवं अनपरा-ई (2x800 मेगावाट) ताप विद्युत परियोजनाओं को एनटीपीसी के साथ प्रस्तावित ज्वाइंट वेंचर व्यवस्था से तत्काल मुक्त कर उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम को सौंपा जाए। संघर्ष समिति ने कहा कि फरवरी 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान इन दोनों परियोजनाओं के लिए एनटीपीसी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए थे, किंतु 40 माह स...