हल्द्वानी, अगस्त 18 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। रानीबाग की रहने वाली होनहार खिलाड़ी अनन्या बोरा का चयन 'सीबीएसई नॉर्थ जोन अंडर-17 क्रिकेट टीम' में हुआ है। शिक्षक दीपक नौंगाई ने बताया कि अनन्या वर्तमान में सेंट थेरेसा स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी क्रिकेट की बारीकियां हल्द्वानी कोट्स क्रिकेट अकादमी से सीखी हैं। अनन्या इससे पहले भी कई क्रिकेट प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। अन्यया ने अपनी सफलता का श्रेय माता ममता साह बोरा और पिता विक्रम बोरा एवं कोच का दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...