शाहजहांपुर, अप्रैल 22 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानन्द कॉलेज का बीएससी (गणित) विषम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। अलग-अलग सेमेस्टर में अनन्या शर्मा, कनक यादव और कृष्णा चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि पंचम सेमेस्टर में कृष्णा चौहान ने 7.74 एसजीपीए के साथ पहला स्थान हासिल किया। मुस्कान ने 7.48 और अनुज कुमार ने 7.39 एसजीपीए के साथ क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। तृतीय सेमेस्टर में कनक यादव ने 8.26 एसजीपीए के साथ टॉप किया, जबकि काजल पाल 7.83 और शुभांक राज मौर्या 7.74 एसजीपीए के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। यह भी पढ़ें- ओमेगा स्टडी सेंटर का बेहतर प्रदर्शन वहीं प्रथम सेमेस्टर में अन...