बिल्ल्होर, जनवरी 6 -- अनन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन में देखे जा सकेंगे नाम घाटमपुर। घाटमपुर विधानसभा के 395 बूथों पर अनन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया हो चुका है। बीएलओ ने मतदाताओं व संभ्रांत व्यक्तियों के मध्य सूची का प्रकाशन किया।अब यह सूची जनता के लिए उपलब्ध हो सकेगी। इसे बीएलओ के माध्यम से देखा जा सकता है। ईआरओ/उपजिलाधिकारी अबिचल प्रताप सिंह व एईआरओ/तहसीलदार अंकिता पाठक ने गांधी इंटर कॉलेज घाटमपुर में उपस्थित होकर बीएलओ से मतदाता सूची का प्रकाशन कराया। इस अवसर पर बीएलओ को मतदाताओं व लोगों से संपर्क कर स्वस्थ मतदाता सूची के सभी मानकों अर्थात जेंडर रेशियो, एज कोहार्ट, इपी रेशियो तथा नए पात्र व्यक्तियों को मतदाता के रूप में जोड़ने आदि पर काम करने के लिए निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि अब लोगों के बीच नाम कटने, जुड़ने आदि का भ्रम नहीं ह...