लखनऊ, जनवरी 7 -- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का कोई भी कर्मचारी अब निरीक्षण और जांच के नाम पर खाद्य कारोबारियों को परेशान नहीं कर सकेगा। किसी भी प्रतिष्ठान का निरीक्षण मंडल और जिले के अधिकृत अधिकारी ही कर सकेंगे। कोई भी अनधिकृत व्यक्ति द्वारा सूचना या अभिलेख अथवा किसी के द्वारा घूस की अपेक्षा की जाती है तो ऐसी स्थिति में व्यापारी अपने जिले के डीएम के साथ ही विभागीय व्हाट्सएप नंबर-9793429747 पर भी सूचना भेजें। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डा. रोशन जैकब ने बुधवार को स्पष्ट निर्देश जारी किए। खाद्य व्यापारियों की शिकायत है कि विभाग का कोई भी कर्मचारी जांच के नाम पर उनका उत्पीड़न करता है। कई बार तो अधिकृत और अनधिकृत व्यक्ति की पहचान करना भी मुश्किल होता है। ऐसी शिकायतें एफएसडीए के अधिकारियों तक भी पहुंची। अब इसे ...