गढ़वा, मई 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बुधवार को डंडई प्रखंड और अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं नागरिक सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में कुछ कर्मी अनुपस्थित पाए गए। उन्हें शोकॉज किया गया। वैसे कर्मियों में सहायक अभियंता राहुल कुमार, सहायक प्रभाशंकर दुबे व कंप्यूटर ऑपरेटर वीरेंद्र कुमार शामिल हैं। एसडीएम ने कार्यालय में समयबद्ध उपस्थिति व ससमय कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने राइट टू सर्विस एक्ट के प्रभावी अनुपालन पर विशेष जोर दिया। यह भी पढ़ें- अनुपस्थित कर्मियों की सूची तैयार कर मांगे स्पष्टीकरण उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को निर्ध...