रांची, फरवरी 7 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने एक व्यक्ति पर अनधिकृत रूप से अपने वाहन में विधायक प्रतिनिधि के नाम की नेम प्लेट लगाकर भ्रमण करने और अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। विधायक ने बताया कि स्कॉर्पियो वाहन (जेएच 01 सीएस 3007) में विधायक प्रतिनिधि की नेम प्लेट लगाकर संबंधित व्यक्ति रांची और खूंटी क्षेत्र में घूम रहा है और मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम देकर उनकी छवि धूमिल कर रहा है। विधायक ने इसे गंभीर मामला बताते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी से निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...