कन्नौज, फरवरी 10 -- कन्नौज,संवाददाता। कार्यालय से लगातार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के मामले में जिला कृषि अधिकारी ने कर्मचारी को अंतिम चेतावनी जारी की है। जिला कृषि अधिकारी संत लाल गुप्ता ने बताया कि उनके कार्यालय में कार्यरत आशुतोष कुमार, वरिष्ठ सहायक बिना किसी पूर्व सूचना अथवा अनुमति के अनुपस्थित चल रहे हैं, जो कि गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि आशुतोष कुमार दिनांक 15 मई 2025 से 17 मई 2025 तक, 24 मई 2025 से 31 मई 2025 तक, 01 जून 2025 से 10 जून 2025 तक तथा 13 जून 2025 से लेकर 10 फरवरी 2026 तक बिना अनुमति के कार्यालय से अनुपस्थित हैं। इस दौरान कार्यालय द्वारा कुल पांच बार पत्राचार के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा गया, किंतु संबंधित कर्मचारी ने न तो कार्यालय में उपस्थित होकर कोई उत्तर प्रस्तुत किया औ...